ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप गतिविधियों का आयोजन जारी

(विदिशा)  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बुद्धेश कुमार वैद्य के मार्गदर्शन में विदिशा जिला सर्वाधिक मतदान वाला जिला बने, इस उद्देश्य से जिले की पांचो विधानसभाओं में मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप गतिविधियों का आयोजन जारी है।

जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर योगेश भरसट के निर्देशन में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायत में निरंतर स्वीप गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही साथ मतदाताओं से सभी निर्वाचनों में मतदान करने की शपथ भी दिलवाई जा रही है इसके अलावा उन्हें प्रेरित किया जा रहा है कि वह अन्य मतदाताओं को भी मतदान करने के लिए जागरूक करें।

स्वीप गतिविधियों के क्रम में आज विदिशा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायत व ग्रामों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिनमें ग्राम पंचायत नथानपुर, दुपारिया, ग्यारसपुर, पीपलखेड़ा, सहजाखेड़ी, कोलुआ धामनोद, दिघौरा, कोठी चार कला, पचमा और तवक्कलपुर समेत अन्य ग्रामो में भी मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन हुआ इन ग्राम पंचायत में मतदाता जागरूकता रैली, रंगोली प्रतियोगिताओं समेत मतदाता जागरूकता की शपथ का वाचन ग्रामीण जनों को कराया गया है। ग्रामीण जनों ने भी मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित गतिविधियों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें