लोकसभा निर्वाचन-2024 दिगवाड चेकपोस्ट पर 09 लाख रु नगदी जप्त की गई
(रायसेन) लोकसभा निर्वाचन-2024 की आदर्श आचार संहिता 16 मार्च 2024 से प्रभावशील होने के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार एफएसटी, एसएसटी, पुलिस एवं अन्य एन्फोर्समेंट एजेंसियों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 27 मार्च को शाम 06 बजे एसडीएम बरेली के नेतृत्व में राजस्व विभाग तहसीलदार बाड़ी, नायब तहसीलदार बाड़ी, पुलिस थाना प्रभारी भारकच्छ तथा गठित चेकपोस्ट दल द्वारा दिगवाड चेकपोस्ट बाड़ी में अनावेदक माधव सिंह केवलाझीर एवं देवेंद्र सिंह निवासी भोपाल की फॉर्च्यूनर गाड़ी mp 04 zj8792 में राशि 9 लाख रुपए पाए गए जिसे जप्ति कर थाना प्रभारी भारकच्छ को सुपुर्तगी किया जाकर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
