हरदा की बेटी बनी एमबीबीएस डॉक्टर,शुभचिंतकों ने दी बधाई
(हरदा) शहर की बेटी ऋषिका बाफना पुत्री देवेंद्र बाफना ने अथक परिश्रम के माध्यम से अंततः एमबीबीएस बनने का सपना पूरा कर हरदा जिले का मान बढ़ाया है । बाफना परिवार को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक बंधुओं ने कहा कि जीवन में हमेशा आगे बढ़ती रहो और अपने परिवार एवं अपने शहर का नाम ऐसा ही ऊंचा करते रहे ।
बिटिया के डॉक्टर बनने पर क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर रामकिशोर दोगने, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी , समाज सेवी संजय कमलचंद जैन, व्यापारी संघ के सरगम जैन, राजेशअग्रवाल, राजीव बंसल बृजेश मोहता , मनीष गर्ग, संजय जैन , मुकेश गुर्जर, शैलेंद्र पाटनी निसिथ जैन एवं पंकज बाफना, विनोद अजमेरा ने बधाइयां देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
✍️ (मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
हरदा
