लॉ-कॉलेज हेतु अति शीघ्र जमीन उपलब्ध कराने विधायक दोगने ने लिखा पत्र, वर्षों पुरानी मांग आज भी पत्र के सहारे

(हरदा) हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र के माध्यम से हरदा जिला अंतर्गत स्वीकृत किए गए लॉ-कॉलेज हेतु अति शीघ्र जमीन उपलब्ध कराये जाने की मांग की गई है।

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा मुख्यमंत्री को प्रेषित किए गए पत्र में लेख किया गया है कि हरदा जिला अंतर्गत लॉ-कॉलेज निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया था। यह वर्ष 2020 से पूर्व स्वीकृत किया गया था जिसे काफी लम्बा समय हो चुका है परंतु जमीन उपलब्ध न होने के कारण उक्त निर्माण कार्य आज दिनांक तक शुरू नही हो पाया है। लॉ-कालेज का निर्माण कार्य शुरू कराये जाने में जितनी देरी होगी, उतनी ही प्रोजेक्ट की कॉस्ट भी बढेगी जिसका अर्थिक बोझ सरकार को वहन करना पड़ेगा। विधायक दोगने ने कहा कि लॉ-कॉलेज हेतु अतिशीघ्र जमीन उपलब्ध कराई जाकर निर्माण प्रारंभ कराये जाने का कष्ट करे। जिससे की लॉ की पढाई करने वाले छात्रों को बेहतर सुविधा मिल सके।

✍️ (मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
            हरदा

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें