एल एन मोटर्स शोरूम की ओर से रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम हुआ सम्पन्न, अल्लाह ने नेकी का बदला दुनिया और आखिरत दोनों जगह रखा है
(हरदा) हर साल की तरह इस बार भी 18 वां रोजा इफ़्तार कार्यक्रम आयोजित करवाया गया। एल एन मोटर्स शोरूम की ओर से आयोजित रोज़ा इफ्तार में तमाम रोजेदारों को रोजा इफ़्तार कराया गया। रोजेदारों ने नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की और कौम की सलामती की दुआ मांगी।
अकीब खान ने कहा कि माह-ए-रमजान बरकती महीना है। इस महीने में हर नेकी का 70 गुना सवाब मिलता है और नेकी के रास्ते पर चलने वाले लोगों पर अल्लाह की रहमतें बरसती हैं। अल्लाह ने नेकी का बदला दुनिया और आखिरत दोनों जगह रखा है। लिहाजा, ईमान वालों को नेकी करते रहना चाहिए। यह महीना सब्र का और अपनी नफ्ज़ को कंट्रोल करने का है। सिर्फ दिन-भर भूखा प्यासा रहना रोजा नहीं है। रोज़ा पूरे जिस्म का होता है। उन्होंने कहा की जकात का सही मकसद लोग भूल गए है। जकात का मतलब, समाज में जो लोग आर्थिक तौर पर पिछड़े हैं, उनकी मदद करके भविष्य में जकात देने वाला बनाना है। इफ़्तार कार्यक्रम में शकील खान मुईन अख्तर खान भी पहुंचे।
✍️ (मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
हरदा
