वाहन चेकिंग के दौरान कैमोर पुलिस ने जप्त किया 4 लाख 14 हजार रुपए कैश

(कैमोर) के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 30/03/2024 को थाना प्रभारी अरविंद चौबे के नेतृत्व में कैमोर पुलिस ने 4,14000₹ कैश जब्त किया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कैमोर पुलिस के द्वारा आदर्श आचार संहिता के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों के पालन में संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान कैमोर थाने के सामने वाहन टीवीएस क्रमांक एम.पी. 20 ZG 3582 को रोककर चैक किया गया तो मोटर साइकल वाहन में थैले के अंदर 4,14,000₹ रखे मिले। वाहन चालक से नाम पता व उक्त राशि के संबंध में पूछने पर अपना नाम शुभम जैसवाल पिता सुभाष जैसवाल 27 वर्ष निवासी बरगी सुकरी कैमोर व शराब दुकान पर कैशियर के पद पर कार्य करना व उक्त राशि जो शराब दुकान की आज की बिक्री है जिसे लेकर ऑफिस जमा करने जाना बताया। उक्त राशि को राहगीर गवाहानों के समक्ष पंचनामा तैयार कर मौके पर जब्त किया गया। शुभम जैसवाल के द्वारा उक्त राशि के संबंध में वैद्य दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत किये गये। दस्तावेजों के सत्यापन पर उक्त जब्त राशि 4,14000₹ को शुभम जैसवाल को हिदायत देकर सुपुर्द किया गया।

इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अरविंद चौबे के नेतृत्व में उप निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय , सहायक उप निरीक्षक अखिलेश मिश्रा , प्रधान आरक्षक रमेश सिंह , आरक्षक अजीत तिवारी ,विनोद गायकवाड , अंकुल बागरी की मुख्य भूमिका रही |

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
   RPKP INDIA NEWS
                 कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें