रॉयल पब्लिक स्कूल के दो बच्चों का नवोदय विद्यालय के लिए हुआ चयन
(चुरहट) नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा परिणाम आज आया जिसमें चुरहट क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था रॉयल पब्लिक स्कूल से कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए दो बच्चों का चयन हुआ। दो बच्चों का चयन होने पर विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्राचार्य राकेश तिवारी ने बताया कि विद्यालय के कक्षा 5 में अध्यनरत दो बच्चों आर्यन सिंह पटेल और आर्यन सूर्यवंशी का जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए अपना स्थान पक्का किया जिसमें सारा श्रेय उन्होंने विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं को दिया क्योंकि बच्चों ने बिना ही किसी ट्यूशन या कोचिंग के यह स्थान हासिल किया साथ ही बच्चों ने बताया कि उनके अभिभावकों का भी लगातार मार्गदर्शन मिलता रहा। नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 20 जनवरी को आयोजित हुई थी विद्यालय के प्राचार्य जी ने बताया कि गत वर्ष भी रॉयल पब्लिक स्कूल के तीन बच्चों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ था साथ ही प्रत्येक वर्ष कुछ ना कुछ बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय और अन्य उत्कृष्ट संस्थानों में होता रहा है साथ ही बच्चे सफलता प्राप्त कर रहे हैं ।
इन दो बच्चों की सफलता पर विद्यालय के संचालक राजेश गुप्ता जी ने बच्चों को उनके अभिभावकों को तथा शिक्षकों को बधाई देते हुए बताया कि रॉयल पब्लिक स्कूल सदैव ही बच्चों के हित के लिए कार्यकर्ता रहा है और कार्य करता रहेगा विद्यालय के बच्चे राष्ट्रीय स्तर तक खेल गतिविधियों में भी अपना स्थान हासिल करते रहे हैं । हाल ही में विद्यालय को स्कूल शिक्षा में विशेष स्थान हासिल करने के लिए स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है । विद्यालय के बच्चों द्वारा बोर्ड परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जाता है। विद्यालय के उप प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद पटेल एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों को बधाई दी एवं पूरे रॉयल पब्लिक स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है ।
✍️ (मानिक लाल गुप्ता)
RPKP INDIA NEWS
चुरहट

