चलती ट्रेन में पत्नी को मारा चाकू, आरोपी को आरपीएफ जवानों ने पकड़ा

(हरदा) स्थानीय रेल्वे स्टेशन पर पति ने पत्नी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया । वहीं यात्रियों ने प्लेटफार्म से रवाना हो गई पैसेंजर ट्रेन को चैन खिंचकर रोका तब कहीं जाकर आरपीएफ जवानों ने ट्रेन से उतरकर भाग रहे आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी अनुसार जबलपुर निवासी तुलसाराम बर्मन अपनी बेटी को खंडवा जिले के तलबडिया स्थित सैलानी बाबा के मजार पर ले गए थे वहां से लौटते वक्त साथ में उनकी बेटी ग्यारसीबाई बर्मन का उसके पति अमित बर्मन का झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि पति अमित बर्मन ने पति ग्यारसीबाई बर्मन पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसके गले में पच्चीस टांके आ गया।

आरपीएफ जवानों की सजगता से त्वरित महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाकर इलाज कराया जा रहा है । वही आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया है। जीआरपी थाना प्रभारी श्रीलाल पड़रिया तथा उपनिरीक्षक आरपीएफ हरदा एस के गौतम के नेतृत्व में एएसआई ललीत कुमार जितेंद्र कुमार हेमंत कुमार विजय बांके व्दारा आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।

✍️ (मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
           हरदा

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें