विदाई समारोह का आयोजन, सेवानिवृत्त होने पर अत्रे को भावभीनी विदाई
(खंडवा) जिले के सिंगोट में लम्बे समय तक संकुल में पदस्थ लेखापाल अरविंद कुमार अत्रे को सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दिया गया। इस विदाई समारोह की अध्यक्षता जिला साक्षरता समन्वयक सुभाष केशोरे ने करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में सरकारी कर्मी को एक दिन सेवानिवृत्त होना सुनिश्चित होता है। उन्होंने अत्रे की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा । समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अत्रे को फूलमाला पहना कर व बुके देकर सम्मानित किया गया।
वहीं, सेवानिवृत्त लेखापाल अरविंद कुमार अत्रे ने कहा कि मुझे सिंगोट से ढ़ेर सारा प्यार और स्नेह मिला है। जिसे मैं कभी भुला नहीं पाऊंगा। उन्होंने यह भी कहा कि नौकरी में हमने सहरसा में ही योगदान दिया और आज पद से सेवानिवृत्त हो रहा हूं। अपने कार्यकाल में मुझे यहां अपनापन लगने लगा। इस दौरान एम एस कुरैशी ने कहा कि पदाधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। परंतु कुछ पदाधिकारी ऐसे भी होते हैं जो अपना कार्य की बदौलत छाप छोड़ जाते हैं। जिसे लोग भूल नहीं पाते हैं। आयोजित कार्यक्रम में संकुल परिवार के समस्त शिक्षक की उपस्थिति में बिदाई समारोह के दौरान सुरेश राठौर, रामचंद्र तिरोले , विष्णु पाराशर, चंद्रकांत जोशी, नवीन पोरपन्थ कार्यक्रम को एक टीम के रूप संगठित होकर आयोजित किया अंत में आभार प्रदर्शन एम . एस . कुरैशी ने किया ।
✍️ (मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
हरदा
