कलशयात्रा के साथ सरस संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ 5 अप्रैल से

(कटनी) धर्मनगरी बारडोली की धरा के मदन मोहन चौबे वार्ड कन्या शाला पानी टंकी के पास भट्टा मोहल्ला में भव्य कलश यात्रा के साथ सरस संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 5 अप्रैल से 13 अप्रैल तक किया जा रहा है। शुक्रवार 5 अप्रैल को स्थानीय दुर्गा मंदिर से ढोल नगाड़ा व गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा, देव पूजन, कथ महात्म्य के साथ प्रारम्भ होंगी जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कन्या शाला पानी की टंकी के पास कथा स्थल में जाकर संपन्न होंगी।

तत्पश्चात कलश पूजन के साथ कथा का शुभारंभ होंगा। इस कथा के कथा व्यास परम पूज्यनीय गुरूदेव पं. श्री शिवम् गौतम जी (छुटकी महाराज) बरगंवा, कटनी होंगे जो अपने मुखारबिन्द से भागवत महत्व का वर्णन श्रोताओं को बातएंगे। कथा के मुख्य श्रोता समस्त वार्डवासी एवं इस कथा का आयोजन भट्टा मोहल्ला उत्सव समिति एवं सम्पूर्ण परिवार , कटनी के द्वारा किया जा रहा है। वार्ड के गणमान्य नागरिकों ने कटनी नगर की सभी धर्मानुरागियों से अनुरोध किया है कि आप सपरिवार उपस्थित होकर रसमय कथा में पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्मलाभ उठाऐ।

कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से कलश यात्रा, देव पूजन, कथ महात्म्य शुक्रवार, 5 अप्रैल , परीक्षित संवाद, शुकदेव आगमन, हिरण्याक्ष वध शनिवार 6 अप्रैल, कपिल अवतार, ध्रुव चरित्र रविवार 7 अप्रैल, वामन चरित्र, श्रीराम जन्म, श्री कृष्ण जन्म सोमवार 8 अप्रैल, श्री कृष्ण बाल लीला, वृंदावन लीला, गोवर्धन लीला मंगलवार 9 अप्रैल, गोपी गीत, महारास, रूकमणि विवाह बुधवार 10 अप्रैल, श्री कृष्ण सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, हवन गुरूवार, 11 अप्रैल, ब्राह्मण भोजन, कन्या भोजन एवं भण्डारा शुक्रवार 12 अप्रैल, जल बिहार शनिवार, 13 अप्रैल 2024 को होंगा।

आयोजन समिति ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा हमें आदर्श के साथ जीवन जीने के तरीके सिखाती है। सुगम मार्ग का मार्गदर्शन केवल भागवत महापुराण में मिलता है। भगवान की भक्ति से मोक्ष की प्राप्ति करने का सबसे सरल उपाय श्रीमद् भागवत है। सुबह आठ बजे से बारह बजे तक भगवान पूजन, दोपहर तीन बजे से लेकर शाम सात बजे तक श्रीमद्भागवत कथा और कीर्तन किया जाएगा। कार्यक्रम 5 अप्रैल दिन शुक्रवार से शुरू हुआ एवं समापन व पूर्णाहुति 12 अप्रैल दिन शुक्रवार को होना है।

✍️ (सचिन यादव)
  RPKP INDIA NEWS
               कटनी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें