बूथ विजय संकल्प अभियान में विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद
(विजयराघवगढ़) भाजपा सिनगौड़ी मंडल बूथ विजय संकल्प अभियान में विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी व्ही. डी.शर्मा को रिकार्ड मतों से जिता कर दिल्ली भेजने का आग्रह किया। भाजपा संगठन के मार्गदर्शन अनुसार आगामी 6 अप्रेल को पार्टी स्थापना दिवस मनाने की अपील की।

बैठक में जिला भाजपा महामंत्री सतीश तिवारी, विधान सभा प्रभारी सुरेश सोनी , मंडल प्रभारी राजेश गर्ग, नगर परिषद बरही अध्यक्ष पियूष अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष प्रमोद सोनी, लवलेश सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, सरपंच जयप्रकाश निगम आदि उपस्थित रहे।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
