ब्राह्मण एकीकृत परिषद विजयराघवगढ़ द्वारा मर्चुरी फ्रीजर बॉक्स नगर परिषद विजयराघवगढ़ को किया गया समर्पित

(विजयराघवगढ़) अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद विजयराघवगढ़ तहसील अध्यक्ष कैलाश पांडेय के नेतृत्व में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वसुधा मनीष मिश्रा विजयराघवगढ़ को मर्चुरी फ्रीजर बाक्स नगर परिषद की सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष उद्योग प्रकोष्ठ ज्ञान दत्त दीक्षित , संरक्षक जगदंबा प्रसाद शुक्ला , तहसील संयोजक सत्यवान तिवारी, उपाध्यक्ष सुजीत परोहा झुकेही वाले, उपाध्यक्ष जैनेंद्र बड़गैया, उपाध्यक्ष मुन्ना परौहा, महामंत्री विजय दीक्षित , तहसील संगठन मंत्री विष्णु चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष अश्विनी अवस्थी, कैमोर नगर सचिव मनोज चतुर्वेदी, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मयूर मिश्रा, सहसंयोजक अश्वनी तिवारी , रमाकांत गौतम , रामेश्वर प्रसाद पांडेय , राकेश तिवारी, पंकज पीढिया, पित्रेश पांडेय, अमित दुबे , सुमित तिवारी , के के तिवारी व अन्य अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद विजयराघवगढ़ तहसील इकाई व कैमोर नगर इकाई के सदस्य उपस्थित रहें।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
            कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें