लोकसभा निर्वाचन 2024 स्वीप अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने मेंहदी एवं रंगोली के माध्यम से मतदान के प्रति लोगों को किया जागरूक
(कटनी) शासकीय महाविद्यालय बरही मे संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वीप अभियान के तहत प्राचार्य प्रो. आर. के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन, कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी डॉ. अरविंद सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शनिवार को मेंहदी तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा सहभागिता करते हुए छात्राओ द्वारा प्रेरणादायी आकर्षक मेंहदी एवं रंगोली के माध्यम से भी शत-प्रतिशत मतदान के लिए वोटरों को प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के समापन पर स्वीप प्रभारी डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि मतदान प्रत्येक व्यस्क नागरिक का मौलिक अधिकार होता है। मतदान से वह देश की प्रगति और विकास में अपना योगदान दे सकता है। मतदान में हमारे देश के युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, क्योंकि प्रत्येक वर्ष हमारे देश में लाखों युवाओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाता है। साथ ही मतदान प्रक्रिया से संबंधित कई आवश्यक जानकारियां भी बताई एवं आगामी लोकसभा चुनाव मतदान दिवस 26 अप्रैल 2024 को विद्यार्थियों से स्वयं मतदान करने तथा अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। जिससे कि शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो आर के त्रिपाठी, स्वीप प्रभारी डॉ अरविन्द सिंह, डॉ एस एस धुर्वे, प्रियंका तोमर, डॉ. रश्मि त्रिपाठी, डॉ. आर. जी. सिंह, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. शिवानी बर्मन, डॉ. के. के. विश्वकर्मा, डॉ. के. के. निगम, डॉ. राकेश दुबे, डॉ. नीलम चतुर्वेदी, मनीष मिश्रा, डॉ. रूपा शर्मा, श्रीमती अनीता सिंह, पवन दुबे, अनुराग सोनी, दीपक मिश्रा, ऋषभ त्रिपाठी, कृष्णपाल सिंह, सौरभ सिंह, सोनम पाण्डे, सुश्री संतोषी तिवारी, पुष्पलता विश्वकर्मा, नेहा तिवारी, चंद्रभान विश्वकर्मा, आशीष तिवारी, अजय सेन, सतीश विश्वकर्मा, शंकर सिंह तथा स्टॉफ के अन्य सदस्य, रासेयो स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थिति रही।
