सामान्य प्रेक्षक श्री गोतमारे की मौजूदगी में हुआ द्वितीय रेंडमाईजेशन
(कटनी) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद की अध्यक्षता और शहडोल लोकसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक शांतनु गोतमारे की विशेष मौजूदगी मे कटनी जिले के बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों और माईक्रो आब्जर्बर का द्वितीय रेंडमाईजेशन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे संपन्न हुआ। रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव द्वारा संपादित की गई। रेंडमाइजेशन के दौरान बड़वारा के 299 मतदान केन्द्रों के विरूद्ध रिजर्व मिलाकर 329 मतदान दल और 20 अतिरिक्त मतदान अधिकारी तथा 41 माइक्रो आब्जर्बर का चयन रेंडमाईजेशन प्रक्रिया से क्रिया गया। इसके अलावा मतदान दलों, माईक्रो आब्जर्बर, अतिरिक्त मतदान अधिकारी जहॉ 1200 से अधिक मतदाता होंगे उनके लिए एक अतिरिक्त मतदान अधिकारी नियुक्त करने के लिए रेंडमाईजेशन संपन्न हुआ। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते, सहायक रिटर्निंग अधिकारी बड़वारा विंकी सिहमारे उईके, तहसीलदार ढीमरखेड़ा आशीष अग्रवाल और तहसीलदार बड़वारा, जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह मौजूद रहे।
