थाना रंगनाथ नगर पुलिस ने वाहन चेकिग के दौरान गांजा सहित तस्कर को किया गिरफ्तार

(कटनी) पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत रंजन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा.संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नवीन नामदेव एवम थाना रंगनाथ नगर स्टाफ के द्वारा थाना रंगनाथनगर कटनी के अपराध क्रमांक 111/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट मामले मे बबलू चौधरी पिता तिजिया चौधरी उम्र 30 साल निवासी बमुरहिया थाना देवेन्द्र नगर जिला पन्ना (म.प्र.) को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार गत दिवस वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की कार रिनाल्ड तेवर क्रंमाक एम.पी.35 जेड.बी.6514 मंगलनगर चौराहा तरफ से आई जिससे चेकिंग हेतु रोका गया। वाहन का चालक वाहन से उतर का भागने की कोशिश किया जिसे पुलिस ने रोक कर नाम पता पूछा, उसने अपना नाम बबलू चौधरी पिता तिजिया चौधरी उम्र 30 साल निवासी बमुरहिया थाना देवेन्द्र नगर जिला पन्ना का रहने वाला बताया और वाहन छोडकर भागने के संबंध में पूछताँछ करने पर उसने संतोष जनक जवाब नही दिया। वाहन चालक की संदेह्स्पद स्थिति को देखते हुये वाहन की तलाशी कराने के लिये कहा गया जो आना कानी करने लगा। संदेही की कार क्रं. एम.पी.35 जेड.बी.6514 की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी में दो पिट्टू बैग मिले जो दोनो बैगों की चैन खोलकर देखने पर मादक पदार्थ गांजा 10 किलो 500 ग्राम होना पाया गया जिसका अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अभी भी गांजे के स्त्रोतों की जानकारी प्राप्त करने में टीम लगी हुई है।

उक्त घटना मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक नवीन नामदेव थाना प्रभारी रंगनाथनगर, उप निरीक्षक दिनेश तिवारी , सहायक उप निरीक्षक विनोद चौधरी, प्र आरक्षक 494 रामपाल बागरी, प्र.आर. 178 अजय तिवारी, प्र.आर. 378 संदेश परतेते, प्र.आर. 222 सतीश तिवारी ,आर.574 नवीन शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।

✍️ (मतीन खान)
  RPKP INDIA NEWS
            कटनी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें