कैमोर पुलिस के द्वारा आदर्श आचार संहिता के दौरान जारी है सघन चेकिंग अभियान
(कैमोर) पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अरविंद चौबे के नेतृत्व में कैमोर पुलिस ने 4,90000₹ कैश जब्त किया है।
थाना कैमोर पुलिस के द्वारा आदर्श आचार संहिता के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों के पालन में संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान पड़रेही नाके के पास वाहन टीवीएस क्रमांक MP 21MS 2551को रोककर चैक किया गया तो वाहन मोटर साइकल में थैले के अंदर 4,90000₹ रखे मिले। वाहन चालक से नाम पता व उक्त राशि के संबंध में पूछने पर अपना नाम ओम प्रकाश सेन पिता श्री फूलचंद सेन उम्र 50वर्ष निवासी नन्हवारा, कुशवाहा क्रेशर धबैया मोड़ पर कैशियर के पद पर कार्य करना व उक्त राशि जो क्रेशर की आज की लेबर पेमेंट करने जाना बताया। उक्त राशि को राहगीर गवाहानों के समक्ष पंचनामा तैयार कर मौके पर जब्त किया गया। ओम प्रकाश सेन के द्वारा उक्त राशि के संबंध में वैद्य दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत किये गये। दस्तावेजों के सत्यापन पर उक्त जब्त राशि 4,90000₹ को ओम प्रकाश सेन को हिदायत देकर सुपुर्द किया गया।

इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अरविंद चौबे के नेतृत्व में उप निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय , सहायक उप निरीक्षक श्याम बिहारी तिवारी , प्रधान आरक्षक कन्हैया सिंह , आरक्षक अजीत तिवारी , विनोद गायकवाड , विक्रम ठाकुर एवं सौरभ सिंह की मुख्य भूमिका रही |
✍️ (आरिफ खान)
RPKP INDIA NEWS
कैमोर

