जिला मैहर के सभी बूथों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस
(मैहर) भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने के निर्देशानुसार एवं मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के मार्गदर्शन मे भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण भारत वर्ष की भाँति मैहर जिला के सभी 294 बूथों मे भारत माता एवं पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय का पूजन अर्चन किया गया। इस अवसर पर उनके आदर्शो को याद किया गया। भारतीय जनता पार्टी ध्वज के सम्मान के साथ पार्टी के सभी पदाधिकारी,सभी प्रभारी, सभी मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चो के अध्यक्ष सभी कार्यकर्ताओ, सदस्य गणों की गरिमामयी उपस्थित के बीच मे भारतीय जनता पार्टी का 44 वा स्थापना दिवस मनाया गया।

त्याग और समर्पण का प्रतीक है भाजपा… श्री कांत चतुर्वेदी
मैहर विधायक जी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी जिसकी स्थापना 6 अप्रैल 1980 मे हुई थी तब से लेकर आज तक भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप मे उभरी है इस पार्टी को इतनी मजबूत तक ले जाने का एक ही कारण है की भाजपा का हर सदस्य त्याग और समर्पण की मूर्ति है। यह पार्टी आज संगठित पार्टी है। वर्तमान मे मोदी जी के नेतृत्व मे आज सम्पूर्ण विश्व मे भारत की ख्याति बन रही है आज सभी लोग भारतीय जनता पार्टी का लोहा मानते है। मोदी जी ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए सोचा है जिससे आज भारत विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर है।

कार्यकर्ता की शक्ति के कारण भाजपा आज सबसे बड़ी पार्टी…. जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने
मैहर भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन मे कहा कि वास्तव मे भाजपा कार्यकर्ताओ के कारण आज सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है क्योकि भाजपा पार्टी का एक एक कार्य कर्ता संगठन मे बल है की परिभाषा को सार्थक करता है यह पार्टी जनसंघ 1951 से स्थापना 1980 से लेकर वर्तमान 2024 तक एक शशक्त पार्टी बन चुकी है।इस पार्टी मे कोई छोटा बड़ा नही होता इस पार्टी मे हर व्यक्ति कार्यकर्ता का एक दायित्व होता है जिसे वह निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी के साथ लगा हुआ है।

इस स्थापना दिवस पर प्रत्येक कार्यकर्ता के घर पर पार्टी का झंडा लगाया गया। भाजपा की सदस्यता नये लोगो को दिलाई गई। लाभार्थी संपर्क कर 909090 2024 पर मिस कॉल किया गया। प्रत्येक बूथ पर 370 प्लस वोट का लक्ष्य लेकर जनसंपर्क किया गया। सामाजिक प्रमुखों की वोटरस से संपर्क किया गया। इस प्रकार सम्पूर्ण मैहर जिले मे भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने एवम मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी जी के मार्गदर्शन मे ग्रामीण नगर सभी जगह धूम धाम हरसोल्लास से भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।
✍️ रवीन्द्र सिंह (मंजू सर)
RPKP INDIA NEWS
मैहर

