वन स्टॉप सेंटर सखी जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न हुई
(विदिशा) कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य की अध्यक्षता में वन स्टॉप सेंटर सखी जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट के बेतवा सभा कक्ष में संपन्न हुई है। बैठक में वन स्टॉप सेंटर सखी द्वारा संचालित गतिविधियों के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई विगत वर्ष किए गए कार्यों के संबंध में भी जानकारी प्रस्तुत की गई।
उक्त बैठक में वन स्टॉप सेंटर एवं महिला हेल्पलाइन 181 के प्रचार-प्रसार पर बल दिया गया है। वन स्टॉप सेंटर का नवीन भवन आवंटन ना मिलने के कारण रुका हुआ है जिसके लिए पत्राचार किया गया है के संबंध में आवश्यक कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा अस्पताल में इस प्रकार के हिंसा से संबंधित प्रकरणों में यदि काउंसलिंग या सपोर्ट की आवश्यकता हो तो वन स्टॉप सेंटर को सूचना दी जाए , किसी भी विभाग का यदि महिला केंद्रित कार्यक्रम वेबीनार या वर्कशॉप इत्यादि हो तो वन स्टॉप सेंटर को प्रतिभागी बनाया जाए ताकि इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हो सके। किसी भी विभाग में महिलाओं के आर्थिक उन्नयन या स्वरोजगार हेतु योजनाएं संचालित होती हैं तो उससे वन स्टॉप सेंटर सखी की हितग्राही महिलाओं को जोड़ा जाए समेत अन्य आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई है।
बैठक में अपर कलेक्टर से भी अनिल कुमार डामोर जिला पंचायत सीईओ डॉक्टर योगेश भरसट, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मोहिनी शर्मा तथा वन स्टॉप सेंटर सखी से पुलिस अधिकारी समेत अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।
