विजयराघवगढ़ के बरही में 11 अप्रैल को आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, सभा को सफल बनाने के लिए हुई बैठक

(कैमोर) वर्तमान समय में भारतीय राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का गुरुवार 11 अप्रैल को विजयराघवगढ़ विधानसभा के बरही नगर में आगमन हो रहा है। श्री अमित शाह जी बरही में खजुराहो लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद श्री वीडी शर्मा के समर्थन में विशाल आम सभा को सम्बोधित करेंगे।

इस सम्बन्ध में तैयारियों को लेकर क्रमशः बरही, विजयराघवगढ़ एवं कटनी में पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से लेकर जोन सेक्टर सहयोगियों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष, लोकसभा सह संयोजक विधायक संजय पाठक, विधानसभा प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारीयों के साथ मिलकर सभा को सफल बनाने को लेकर समीक्षात्मक संवाद किया।

विधायक संजय पाठक ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर 370 हटाने तक के अनेक बड़े फैशले में गृहमंत्री की कुशल रणनीति देश ने देखा है । बरही के विजयनाथ मेला ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की सभा ऐतिहासिक होगी जिसमे लाखों की संख्या मे जनता जनार्दन भाग लेगी एवं सभी का आशीर्वाद 26 अप्रैल को हमारे प्रत्याशी वीडी शर्मा को मिलेगा।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
   RPKP INDIA NEWS
                  कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें