315 बोर देशी कट्टा के साथ पकड़ा गया आरोपी, माधवनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

(कटनी) पुलिस अधीक्षक जिला कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन एवं डॉ संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अथीक्षक, श्रीमति ख्याति मिश्र नगर पुलिस अधीक्षक जिला कटनी के मार्गदर्शन में अनूप सिह थाना प्रभारी थाना माधवनगर व्दारा अपने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखते हुए चुनाव सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ तेज कर दी है।

इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली कि अमीरंज सिंधी केम्प तिराहे के पास एक व्यक्ति गंभीर घटना सारी करने की नियत से देशी कट्टा रखे है जिससे आमजनों में दहशत व्याप्त है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे और उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने बताया कि वह निखिल ताजवानी पिता प्रकाश ताजवानी होना बताया जिसकी जामा तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक देशी कट्टा 315 बोर का लोडेड जिन्दा कारतूस सहित मिला। उक्त आरोपी का कृत्य धारा 25 ,27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय अपराध होने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहाँ से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

उक्त कार्यवाही मे अनूप सिंह थाना प्रभारी माधवनगर, विष्णु शंकर जायसवाल उप निरीक्षक, प्र आर. सोमनाथ शर्मा, प्र.आर. अविनाश मिश्रा, आशीस श्रीवास, आरक्षक राजहंस, सुभाष, नीलम की सराहनीय भूमिका रही।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें