Today Visit for Amit Shah : आज बरही आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, विशाल जनसभा को करेंगे सम्बोधित

(कैमोर) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा राजनीति के चाणक्य कुशल रणनीतिकार माने जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कटनी जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा के बरही पहुंचेंगे। दोपहर 12ः30 बजे अमित शाह विजयनाथ धाम मेला ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और भाजपा सांसद प्रत्याशी प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के पक्ष में मतदान की अपील आमजन से करेंगे।

विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने बताया कि हमारा सौभाग्य है कि देश के यशस्वी गृह मंत्री का बरही की पावन धरा पर आगमन हो रहा है। श्री शाह के देश के लिए लिए गए फैसलों ने देश की तकदीर और तश्वीर बदल दी है। ऐसे कुशल नेतृत्व के विचारों को सुनने कटनी जिले के साथ साथ समीपवर्ती सतना तथा शहडोल लोकसभा क्षेत्र की जनता जनार्दन भी उत्सुक है।

आज एक लाख लोगों के सभा में शामिल होने का अनुमान है। श्री शाह के हेलीपेड से सभा स्थल तक पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गईं हैं। सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
   RPKP INDIA NEWS
               कैमोर

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें