बैतूल हरदा लोकसभा मतदान अब 7 मई कों होगा, बसपा प्रत्याशी के निधन के चलते तारीखों में हुआ बदलाव
(बैतूल) लोकसभा हरदा में 26 अप्रैल की जगह अब 7 मई को मतदान होगा। 19 अप्रैल तक नॉमिनेशन का समय है और 20 अप्रैल को स्क्रूटनी होगी। 22 अप्रैल को नाम वापसी की तारीख दी गई है।
बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी के निधन के चलते तारीखों में बदलाव किया गया है। बैतूल लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी का मंगलवार को निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि वे चुनावी दौरे से अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। आनन-फानन में अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने शाम 4 बजकर 16 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चुनाव से पहले लोकसभा प्रत्याशी का निधन हार्ट अटैक से मौत हो गई थी । बैतूल लोकसभा सीट से कांग्रेस ने रामू टेकाम को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर दुर्गादास उईके पर भरोसा जताया है। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने अशोक भलावी को टिकट दिया था। जिसमें बसपा प्रत्याशी की मौत पश्चात नई तारिखो का एलान किया गया हैं।
✍️ (मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
हरदा
