Loksabha Chunav 2024: मोदी जी ने देश से जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को समाप्त करने का काम किया : अमित शाह
इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमघट, जिसने चोरी भ्रष्टाचार किया उसे जाना पड़ेगा जेल : अमित शाह
(कैमोर) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले कटनी जिले की विजयराघवगढ विधानसभा के बरही विजयनाथ धाम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए न केवल विपक्षी गठबंधन इंडिया अलाइंस बल्कि कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। इसके पूर्व बरही आगमन पर हैलीपैड पर वी डी शर्मा एवं स्थानीय विधायक संजय पाठक एवं पदाधिकारियों द्वारा अमित शाह का स्वागत किया गया। हैलीपैड से मंच के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता द्वारा फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया गया।
बरही में गरजे अमित शाह, कमलनाथ-बंटाधार से मांगा एमपी के विकास का हिसाब
अपने संबोधन में श्री शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने दोनों से सवाल करते हुए पूछा कि जब केन्द्र में सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार थी तब और जब कमलनाथ, श्रीमान बंटाधार आपने 10 साल तक केन्द्र में सरकार चलाई। जरा हिसाब दीजिए आपने इन 10 सालों में मध्यप्रदेश के विकास के लिए कितना पैसा दिया ? मैं बताता हूं 10 साल में कांग्रेस ने एमपी के विकास के लिए 1 लाख 99 हजार करोड़ रुपए दिए । वहीं मोदी सरकार ने 10 साल में 7 लाख 74 हजार करोड़ रूपए दिया।
घमंडिया गठबंधन जीता तो सबसे बड़ा नुकसान ओबीसी का
अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन इंडिया अलाइंस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि घमंडिया गठबंधन कभी देश का कल्याण नहीं कर सकता। घमंडिया गठबंधन जीतता है तो सबसे बड़ा नुकसान ओबीसी का होने वाला है। कांग्रेस ओबीसी विरोधी पार्टी है। मोदी सरकार में ओबीसी के 27 मिनिस्टर हैं, 37 परसेंट सांसद ओबीसी से हैं और मोदी सरकार ने ओबीसी आयोग का गठन किया है। केन्द्र की सभी शैक्षणिक संस्थाओं में 27 फीसदी ओबीसी को आरक्षण देने का काम भी मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने जनता का आवाहन करते हुए कहा कि लोकसभा क्षेत्र एवं नरेंद्र मोदी की विकास देने वाली सरकार बनाने के लिए एक बड़े बहुमत से कमल निशान पर वोट देने आग्रह करता हूं।

लगातार चलती रहेगी विकास की यह अविरल धारा – वी डी शर्मा
लोकसभा प्रत्याशी वी डी शर्मा ने कहा की विजयराघवगढ़ कटनी जिले सहित संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए अनेकों बड़े कार्य किए हैं कटनी का मेडिकल कॉलेज भी स्वीकृत हो गया है। पिछले पांच वर्षों में सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र में अनेकों विकास कार्य हुए है विकास की यह अविरल धारा लगातार चलती रहेगी। खजुराहो लोकसभा में कॉग्रेस की हालत ये हो गई है की उनको प्रत्याशी भी मिलना मुश्किल हो रहा था इस लिए उन्होंने समाजवादी पार्टी को गठबन्धन में सीट दे दी पर धरातल पर अपनी हालात देख वो पार्टी भी भाग गई ।
श्री नरेंद्र मोदी को चार सौ से अधिक सीटें दिलाकर सरकार बनानी है- संजय पाठक
विधायक संजय पाठक ने कहा कि देश की जनता ने तय कर लिया है कि गरीबों के लिए काम करने वाले एवं देश को तरक्की पर ले जाने वाले श्री नरेंद्र मोदी को चार सौ से अधिक सीटें दिलाकर सरकार बनानी है। इसके लिए श्री विष्णु दत्त शर्मा जी को एक बड़े बहुमत से विजयी बनाकर दिल्ली भेजना है।
स्मृति चिन्ह भेंट कर किया स्वागत
मंच पर अमित शाह का सांसद प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा, संजय पाठक, दीपक सोनी, संदीप जायसवाल सहित अन्य वरिष्ठों द्वारा गुलाब की बड़ी माला पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने कहा कि हमारा एक एक कार्यकर्ता चुनाव में प्रत्येक बूथ पर 370 वोट से अधिक वोट से जिताने के लिए तैयार है।

अनेक वरिष्ठ कांग्रेसियों ने ली भाजपा की सदस्यता
बरही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा में जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी, विधायक संदीप जायसवाल, विधायक प्रणय पांडेय , विधायक धीरेन्द्र सिंह, श्री सुनील उपाध्याय, सतीश तिवारी ने नगर निगम कटनी के पूर्व महापौर व कांग्रेस नेता विजेंद्र मिश्रा राजा भैया, पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनी सोनी, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत विजयराघवगढ़ एवम सहकारिता के जिला अध्यक्ष अरविंद बडगैया , श्रवण बागरी, कैलाश उरमलिया , सुरसरी उरमलिया, नन्हे सिंह बागरी सहित 250 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान रहे मंचासीन
कार्यक्रम के दौरान सांसद विष्णु दत्त शर्मा, पूर्व गृह मंत्री मध्यप्रदेश नरोत्तम मिश्रा, श्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री एवम विधायक संजय पाठक, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, लोकसभा प्रभारी योगेश ताम्रकार, संयोजक सदानंद गौतम, सह संयोजक पीतांबर टोपनानी, पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, धीरेन्द्र सिंह, महापौर कटनी श्रीमती प्रीति सूरी, नगर निगम कटनी अध्यक्ष मनीष पाठक, विधानसभा प्रभारी सुरेश सोनी, अश्वनी गौतम नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, श्रीमती वसुधा मिश्रा, पीयूष अग्रवाल सहित अनेको अतिथि मंचासीन रहे। जनसभा का संचालन महामंत्री सतीश तिवारी एवं उपाध्यक्ष सुश्री अंकिता तिवारी द्वारा किया गया।
शहनाज अख्तर ने दी देवी गीत एवम भजन की शानदार प्रस्तुति
कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर द्वारा शानदार देवी गीत एवं भजनों की प्रस्तुति दी गई।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
कैमोर
