अंधा मोड़ से वार्ड नंबर 4 की पुलिया तक सड़क बनाने की उठी मांग

(विजयराघवगढ़) नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत समस्त वार्डों में नल जल योजना के अंतर्गत पेयजल सुविधा के लिए पाइपलाइन बिछाने हेतु नाली की खुदाई कर पाइप बिछाने का कार्य किया गया है जिसके कारण आवागमन अवरुद्ध हुआ है एवम धूल मिट्टी से वार्ड में रहवासी परेशन है।

ज्ञात हो कि झपावन नदी के ऊपर नए पुल का निर्माण होने के उपरांत कारीतलाई रोड से नवीन पुल के आगे वार्ड कर्माक चार की सीमा तक आलीशान पुल व सडक के निर्माण हो जाने के कारण द्रुत गति से भारी वाहनों का आवागमन आरंभ हो चुका है। सडक का निर्माण होना अत्यंत हर्ष का विषय है किंतु वार्ड क्रमांक चार पुल से अंधा मोड़ तक पाइप लाइन के लिए खोदी हुई सडक रहवासी बस्ती मे मिट्टी की मात्रा अधिक होने के कारण धूल के गुब्बारो से लोगो का जीना मुस्किल हो चुका है। धूल के कारण लोग बीमार हो रहे है जिसे देखने स्थानीय प्रशासन को समय नही है।

जिला प्रशासन एवम जन प्रतिनिधियों से जनापेक्षा है कि जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अविलंब सडक निर्माण कराई जाय।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें