सड़क किनारे पॉलिथीन में पैक मिली लापता मासूम अंशु बर्मन की लाश

बुधवार की शाम को रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था बच्चा

(विजयराघवगढ) विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दिन पूर्व ही घर से रहस्य मय तरीके से लापता हुए मासूम का शव सड़क के किनारे पॉलिथीन में पैक मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और कार्यवाही शुरू की।

गौरतलब है की विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के परसवारा पंचायत के ग्राम खैरहाई निवासी नरेश बर्मन का 4 वर्षीय पुत्र अंशू बर्मन बुधवार की शाम को लापता हो गया था। जब बच्चा देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बालक के अपहरण की आशंका व्यक्त की थी। पुलिस पतासाजी कर रही थी, इसी दौरान बालक का शव कैमोर थानांतर्गत गांजर-हर्रैया मार्ग के किनारे पॉलिथीन में पैक मिली। सुचना मिलते ही मृतक के परिवार वाले घटना स्थल पर पहुचकर बालक की पहचान किए जिससे समूचे ग्राम में मातम पसरा हुआ है।

बालक की निर्मम हत्या किसने की? वारदात के पीछे वजह क्या है? इन सवालों की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुट गई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें