रंगनाथ नगर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने का सिलसिला जारी
(कटनी) पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत रंजन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना रंगनाथ पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग की जाकर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने का सिलसिला जारी है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी नवीन नामदेव एवम थाना रंगनाथनगर स्टाफ के द्वारा आज भारत चौक के पास बका चमका रहे युवक शिवा सिंह को गिरफ्त में लेते हुए आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर जेल पहुंचाया गया। इसी प्रकार साईराम होटल के पास सट्टा खिला रहे एक आरोपी राजकमल चक्रवर्ती पिता सतैया उम्र 40 थाना रंगनाथनगर के ऊपर पब्लिक 4(क)गैंबलिंग एक्ट के तहत कार्यवाही की।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर उप निरीक्षक नवीन नामदेव , सउनि बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, प्र आर गोविंद , आरक्षक नवीन शुक्ला एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
✍️ (मतीन खान)
RPKP INDIA NEWS
कटनी
