चिकित्सकों की उपलब्धता और नियमितता महत्वपूर्ण

कटनी  कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों तथा सिविल सर्जन की बैठक में जिला अस्पताल कटनी की सेवाओं और उपचार व्यवस्थाओं को और भी बेहतर बनाने के संबंध में चर्चा की।

            कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की समय पर उपलब्धता और निश्चित समय पर उपस्थिति महत्वपूर्ण होती है। जिला अस्पताल में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी, उपलब्ध दवायें, बेड की उपलब्धता संबंधी जानकारी का अपडेट डिस्प्ले किया जाये। ऑपरेशन थियेटर, पैथालॉजी, डायलेसिस आदि के उपकरण और मशीनें सतत् रुप से क्रियाशील रहें। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ0 वर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की प्राथमिक जांच के लिये टूनेट मशीन शीघ्र ही जिला अस्पताल में स्थापित की जायेगी। इसके लिये स्थान का निर्धारण कर लिया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें