भाजपा जिला मैहर के अमदरा मण्डल मे हुआ चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ

(मैहर) भाजपा अमदरा मण्डल का चुनाव कार्यालय का शुभारंभ मैहर विधायक श्रीकान्त चतुर्वेदी, भाजपा ज़िलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, चुनाव प्रभारी पंकज सिंह परिहार, विश्वनाथ सिंह तिवारी, कामता सोनी, सतेंद्र बुंदेला , दिलीप पटेल आदि लोगो की गरिमामय उपस्थिति मे किया गया। इस अवसर पर भाजपा ज़िला एवं मण्डल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा के कार्यकर्ता , मतदाता ही पार्टी की असली ताकत….. श्री कांत चतुर्वेदी
मैहर के लोकप्रिय विधायक श्री कांत चतुर्वेदी ने इस अमदरा मण्डल पर भाजपा कार्यालय के शुभारम्भ पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता पार्टी मे संघटित होकर कार्य करता है अर्थात संगठन मे बल है की परिभाषा को सार्थक करता है।

यह चुनाव दल का नही देश का चुनाव है….. कमलेश सुहाने जिलाध्यक्ष भाजपा मैहर
अपने सारगर्भित उद्बोधन मे श्री सुहाने ने कहा की यह चुनाव किसी दल जाति व्यक्ति का नही है यह चुनाव राष्टृ हित देश का चुनाव है।

इस बार की रामनवमी होगी ऐतिहासिक….. डाक्टर पंकज सिंह परिहार
मैहर जिले के भाजपा चुनाव प्रभारी डाक्टर पंकज सिंह परिहार ने अपने वक्तव्य मे देव तुल्य जनता जनार्दन को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार की रामनवमी 500 वर्षो बाद हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी क्योकि मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्री राम टेंट से निकलकर भव्य श्री राम लला मन्दिर मे विराजमान हुए है। यह सब मोदी सरकार भाजपा के द्वारा ही हो सका है।

अमदरा मण्डल मे भाजपा कार्यालय खुलने पर ग्रामीण जन प्रसंन् है। देखने मे मिल रहा है कि मैहर विधायक श्री कांत जी के प्रतिफल से भाजपा को अमदरा सर्किल से भाजपा प्रत्यासी गणेश सिंह को रिकार्ड वोट प्राप्त कर पांचवी बार विजय होंगे। इस लक्ष्य के साथ फिर एक बार मोदी मोदी सरकार। अब की बार 400 के पार।

✍️ रवींद्र सिंह (मंजू सर)
 RPKP INDIA NEWS
  ब्यूरो प्रमुख, जिला मैहर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें