सामाजिक सहयोग से बलाही समाज निःशुल्क विवाह सम्मेलन होंगा, आचार संहिता के चलते सामाजिक सहयोग से 21 जोड़ें

(हरदा) आचार सहिता के चलते शासन स्तर से विवाह सम्मेलन नहीं होने के कारण समाज के वरिष्ठ लोगो ने एक जुटता से समाज की गरीब कन्याओ का विवाह करने का बीड़ा उठाया है । इसके लिए सामाजिक जन सहयोग से बलाही समाज द्वारा 21 गरीब कन्याओ का निःशुल्क विवाह आयोजित किया जा रहा है l निःशुल्क विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष कैलाश हिरे सचिव सुरेश साकले और अधिवक्ता सुखराम बामने ने सयुंक्त रूप से जारी प्रेस विग्यप्ति के माध्यम से बताया की दिनांक 18 अप्रेल को नर्मदा के पावन तट सामाजिक धर्मशाला हंडिया मे 21 जोड़े का निःशुल्क विवाह सम्मेलन करेगा l इसके लिए प्रथम बैठक मे ही 17 लोगो ने एक एक जोड़े की जिम्मेदारी ले ली फिर बाद मे दो लोगो ने और जिम्मेदारी ले l

विवाह सम्मेलन मे भोजन टेंट आदि की व्यवस्था हेतु कोषाध्यक्ष आत्माराम साठे का बार कोड जारी कर दिया जिस पर समाज के लोगो ने अम्बाला हरियाणा से लेकर महाराष्ट्र व भोपाल, इंदौर, खंडवा, नर्मदापुरम तक से सहयोग किया। इस प्रकार बलाही समाज निःशुल्क विवाह सम्मेलन हेतु तीन लाख से ऊपर की राशि समिति के पास जमा हुई। विवाह समिति ने पूरा सहयोग सोसल मिडिया के माध्यम से जुटाया। कोई रसीद काटने किसी के पास नहीं गये सिर्फ एक अपील के दम पर तीन लाख का सहयोग विवाह समिति को प्राप्त हो गया है l विवाह सम्मेलन समिति बलाही समाज के सभी लोगो से अपील करती है की आइये और कार्यक्रम को सफल बनाये l

✍️ (मुईन अख्तर खान)
 RPKP INDIA NEWS
         हरदा

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें