रामनवमी पर्व पर ग्राम कुड़ीला जिला टीकमगढ़ में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

(टीकमगढ़) कार्यक्रम के आयोजक ग्राम पंचायत खजरार के सरपंच अमर सिंह राजा ने बताया कि बडे़ हर्ष का विषय है इस स्वर्णिम वर्ष में जब श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला सरकार की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी उसी समय ग्राम कुड़ीला में श्रीराम जन्मोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया था। पूरे गांव में बंधन बार लगाए गए थे, महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई थी, घर घर श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया था,विशाल शोभा यात्रा निकाली गई थी, ठीक उसी प्रकार श्री रामनवमी पर विशाल शोभायात्रा मरई माता मन्दिर आदिवासी बस्ती से 2 बजे से प्रारम्भ होगी।

विशाल शोभा यात्रा का पूरे गांव में जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। शोभायात्रा में महिलाओं के द्वारा कलश एवं बग्गी डीजे के साथ युवाओं की टोली थिरकती हुई नजर आएगी। शोभा यात्रा का समापन बस स्टेंड पर महाआरती के साथ होगा। शोभा यात्रा में अनेक बुन्देली सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। प्रसिद्ध बल्देवगढ़ नगर का बजरंग अखाड़ा भी रहेगा। अखाड़े में बजरंगी भाइयों के द्वारा कलाओं को दिखाया जाएगा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहेंगे। पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी।

✍️ (शिवराज सिंह)
 RPKP INDIA NEWS
          टीकमगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें