रामनवमी पर्व के समापन पर मनाया गया श्रीराम राजा सरकार का भव्य जन्मोत्सव

 (टीकमगढ़) स्थानीय राम जन्मोत्सव समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर राम जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्र वासियों को आमंत्रित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मरई माता मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे गांव में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा के साथ घर-घर बंधन बार रंगोली सजाई गई। सुंदर-सुंदर झांकियां भगवान श्री राम की निकाली गई झांकियां को देखकर समस्त ग्राम वासियों ने भगवान श्री राम के दर्शन किए एवं घर-घर पूजा अर्चना की गई शोभा यात्रा में डीजे बग्गी एवं घोड़े का बहुत बड़ा समुदाय शामिल रहा। पूरा गांव श्री राम के नारों से गुंजायमान रहा।समस्त ग्राम वासी एवं क्षेत्रवासी श्री राम की भक्ति में लीन रहे। शोभा यात्रा में बल्देवगढ़ नगर का बजरंग अखाड़ा बहुत ही महत्वपूर्ण एवं आकर्षण का केंद्र रहा बजरंगी भाइयों ने श्री राम के जन्मोत्सव पर एक से बढ़कर एक कलाए धर्म प्रेमियों को दिखाई।

शोभा यात्रा का समापन भगवान श्री राम की महाआरती के साथ बस स्टैंड पर हुआ शोभायात्रा में हजारों की संख्या में धर्म प्रेमी एवं श्रद्धालु शामिल हुए सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया स्थानीय पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था रही शोभा यात्रा का स्थानीय धर्म प्रेमी बंधुओ के द्वारा स्वागत किया गया शोभा यात्रा में ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए धर्म प्रेमी बंधुओ का स्थानीय श्री राम जन्मोत्सव समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा बहुत ही शानदार तरीके से स्वागत किया गया और उन्होंने कहा कि अगले वर्ष और विशाल तरीके से भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा जन्मोत्सव कार्यक्रम में हजारों की संख्या में धर्म प्रेमी बंधु शामिल रहे।
समापन के दौरान श्री राम जन्मोत्सव समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा संपूर्ण ग्रामवासी एवं क्षेत्र वासियों का बंधन अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया गया।
✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
        टीकमगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें