माधवनगर पुलिस ने अपहृता बालिका को 24 घण्टे के अन्दर राजस्थान से किया दस्तयाब, परिजनों को सौंप कर लौटाई खुशियां

 (कटनी) अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन एवं डॉ. संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व श्रीमति ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना माधवनगर पुलिस द्वारा अपहृता 16 वर्षीय बालिका को 24 घण्टे के अन्दर नान्ता कोटा (राजस्थान) से दस्तयाब कर उसके माता पिता के सुपुर्द कर परिवारजनों के चेहरे पर लाई मुस्कान।

दिनांक 22.04.2024 को पीड़ित निवासी माधवनगर के द्वारा बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक लड़की अपने घर से बिना बताये कही चली गई है । पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल ही अपराध धारा 363 भादवि का मामला पंजीबद्व कर लिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्परतापूर्वक तलाश पतासाजी करते हुए अपने मुखबिर तंत्र एवम् तकनीकी रूप से पातासाजी की तो पता चला कि अपहृता बालिका राजस्थान जाने वाली ट्रेन में बैठे हुए जा रही है। सम्बन्धित थाना आर पी एफ/ जीआरपी को सूचित करते हुए बालिका को नान्ता कोटा (राजस्थान) पहुंचीं जिसे संयुक्त टीम की मदद से अपहृत बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। बालिका को दस्तयाब कर माता पिता को सौंपा गया है। बच्ची को सकुशल पाकर माता पिता ने माधवनगर पुलिस की भूरी भूरी प्रसंशा की है।

अपहृता की दस्तयाबी सराहनीय कार्य में अनूप सिंह निरीक्षक थाना प्रभारी माधवनगर, सउनि शषि भूषण सिंह, प्रधान आरक्षक प्रशान्त विश्वकर्मा साइबर सेल, प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर बागरी, आरक्षक पंकज यादव, आरक्षक अमित पाण्डेय की अहम भूमिका रही है।
✍️ (मतीन खान)
RPKP INDIA NEWS
         कटनी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें