अपनी बात अच्छे से कहना एक कला है लेकिन सामने वाले की बात अच्छे से सुनना एक अच्छा गुण
मैहर वाली शारदा माता धाम से एक अनमोल चिंतन ….. रवींद्र सिंह (मंजू सर) मैहर की कलम से
(मैहर) अपनी बात अच्छे से कहना एक कला है लेकिन सामने वाले की बात अच्छे से सुनना एक अच्छा गुण है। अगर कोई हमें अपने सुख -दुख बता रहा है तो पहले उसे ठीक से सुनना चाहिए। झट से उसे अपनी सलाह नहीं देनी चाहिए।
रवींद्र सिंह (मंजू सर) मैहर की कलम कहती है की दरअसल, हम सुनना ही नहीं चाहते क्योंकि सुनने में खासे धीरज की जरूरत होती है और वह हमारे पास होता नहीं, सुनाने में तो हम एक ही किस्म के रटे रटाए फार्मूले पर चल पड़ते हैं। यथार्थ मे हमें लोगों के रोने धोने सुनने से ज्यादा अपनी डीँगे हाँकनी होती है, मैंने ऐसे किया, मैंने वैसे किया। भाई पहले उसकी बात तो सुन लो, उसका मन तो हल्का करो।
आप सभी को सादर नमन।मैहर वाली शारदा माता सदा अपना आशीर्वाद बनाये रखे।जय माता दी।
✍️ रवीन्द्र सिंह (मंजू सर)
RPKP INDIA NEWS
मैहर
