श्रमजीवी पत्रकार संघ ने 21 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को दिया ज्ञापन
(टीकमगढ़) मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देश पर मजदूर दिवस पर श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला ईकाई टीकमगढ़ के जिला अध्यक्ष रघुवीर सहाय पस्तोर के नेतृत्व में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने, पत्रकार भवन की भूमि वापस दिलाएं जाने, श्रम विभाग के सहयोग से कमेटियां बनाने, संभाग और जिला स्तर पर आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने, श्रमजीवी पत्रकार कल्याण आयोग का गठन किए जाने, विज्ञापन की एक समान नीति बनाने, तहसील स्तर पर सूचना सहायक नियुक्त किए जाने, टोल नाकों पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्ड को मान्यता दिए जाने, समाचार पत्रों एवं पत्रकारों को जीएसटी से मुक्त रखें जाने, लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों की विज्ञापन नीति पर पुनः विचार करने, कतिपय पत्रकार संगठनों द्वारा किए जा रहे अधिमान्य शब्द का दुरुपयोग पर रोक लगाने, श्रद्धा निधि जीवन पर्यन्त मिले, जनसंपर्क कार्यालय में स्टाफ की कमी को दूर किया जाए, शासकीय आवास स्थाई आवंटित हो, पत्रकारों के चिकित्सा कार्ड बनाया जाए, अधिमान्यता समितियां गठित हो, पत्रकारों को कम ब्याज पर ऋण दिया जाए, सरकारी नौकरियों में पत्रकारों के बच्चों को आरक्षण दिया जाए, तहसील और जिला मुख्यालय पर पत्रकार भवन के लिए भूखण्ड आवंटित किए जाएं, उक्त 21 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन कलेक्टर टीकमगढ़ को सौंपा गया। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
टीकमगढ़
