रिटायर्ड शिक्षिका प्रभा पांडे का 70 वर्ष की आयु में हुआ निधन
(चुरहट) जानकारी के अनुसार चुरहट नगर परिषद में राजू गुरु स्वर्गीय उदित प्रसाद शास्त्री के अनुज दधिबल पांडे की पत्नी प्रभा पांडे का दिनांक 30 अप्रैल को रात 12:00 बजे निधन हो गया। ज्ञात हो कि प्रभा पांडे शिक्षिका थी जो रिटायर्ड हो चुकी थी। उनके पति दधिबल पांडे शिक्षक पद से रिटायर हो चुके हैं, इनके दो पुत्र आशुतोष पांडे व आशीष पांडे हैं जो वह भी शिक्षा जगत में है टीचर हैं। प्रभा पांडे ने बिन्ध्या अस्पताल रीवा में 30 अप्रैल को रात 12:00 बजे अंतिम सांस ली।उनका दाह संस्कार इलाहाबाद प्रयागराज में किया गया।
शोक संवेदना देने वालों में परिवार के प्रमुख रूप से छोटेलाल पांडे , चक्रपाणि पांडे , संतोष पांडे, गिरीश पांडे , राघवेंद्र पांडे, राजेंद्र पांडे ,अमित पांडे , प्रदीप पांडे, पुष्कर पांडे, दुपुष्कर पांडे , त्रीपुष्कर शास्त्री, चतुर्थ पुष्कर उर्फ रिंकू साथ ही नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया , मोनिका विजय गुप्ता अध्यक्ष नगर परिषद चुरहट, अफजल खान पार्षद, अरुण तिवारी सरपंच, कमलेश्वर सिंह पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष, चेतन लाल गुप्ता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, अंबुज तिवारी , विजय गुप्ता, जगदीश गुप्ता , मानिक लाल गुप्ता, हसमत खान, बसंत लाल गुप्ता आदि लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
