एक हजार रूपये के पुरस्कार की उद्घोषणा –

( छिन्दवाड़ा )

पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल ने बताया कि जिले के थाना देहात के अपराध क्रमांक-8/20 में धारा 454, 380 ता.हि. में फरार अज्ञात आरोपी की तलाश, गिरफ्तारी व पतासाजी में जनसहयोग की अपेक्षा है। पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण की गंभीरता देखते हुये फरार अज्ञात आरोपी की तलाश, पतासाजी या गिरफ्तारी में सहायक होने या जानकारी देने वाले को एक हजार रूपये का पुरस्कार देने की उद्घोषणा की है। इस संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07162-244888 अथवा थाना देहात के दूरभाष क्रमांक-07162-220299 पर सूचना दी जा सकती है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें