परियोजना प्रबन्ध इकाई छतरपुर में जल जीवन मिशन अंतर्गत टीकमगढ़ एवं छतरपुर में चल रहे कार्याें की समीक्षा की गई
(टीकमगढ़) परियोजना प्रबन्ध इकाई छतरपुर (पीआईयू) में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक की गई। कॉन्ट्रैक्टर तथा आईएसए संस्थाओं के द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा और एक सप्ताह की कार्य योजना तैयार की गई।
महाप्रबंधक श्री लखन लाल तिवारी द्वारा प्रत्येक मंगलवार को जल जीवन मिशन छतरपुर एवं टीकमगढ़ में चल रहे कार्यों की समीक्षा की जाती है। इसीक्रम में आज मंगरवार को भी बैठक की गई, जिसमें समस्त जल जीवन मिशन का स्टाफ उपस्थित रहे। बैठक में जल निगम के समस्त प्रबंधक, समस्त एसक्यूसी के सभी प्रमुख सभी कांट्रेक्टर संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर, सभी आईएसए संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर आदि उपस्थित रहे।
श्री तिवारी द्वारा सभी कॉन्ट्रैक्टर को वर्षा से पूर्व रोड रेस्टोरेशन कार्य 100 प्रतिशत करने पर चर्चा, इंटेक वेल कार्य की प्रगति पर चर्चा, डब्ल्यूटीपी की प्रगति पर चर्चा, ग्राम में पाइप लाइन डालने, घर घर नल जल कनेक्शन, डीआई पाइप लाइन डालने में, ओएचटी निर्माण की स्थिति पर चर्चा एवं एनओसी जिसमें रेलवे, समस्त सड़क योजना, वन विभाग, बिजली विभाग आदि पर भी विस्तृत चर्चा की गई और कॉन्ट्रैक्टर द्वारा समस्त कार्यों को समय में पूर्ण करने पर सहमति जताई।
बैठक में ओ-एम परियोजनाआंे में समस्त स्टाफ को पानी की रेगुलर सप्लाई करने पर जोर देने और समय पर पानी देने हेतु निर्देशित किया गया। अगर किसी भी ग्राम की मोटर जल जाती है तो उसे तुरंत बदलने के निर्देश दिए और साथ ही साथ अतिरिक्त मोटर रखने की बात रखी।
