निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल की समीक्षा के बाद सीवरलाइन अंतर्गत रोड रेस्टोरेशन कार्य में आई तेजी

(कटनी) शहर में सीवरलाइन डालने से क्षतिग्रस्त सड़कों के रेस्टोरेशन कार्य पूर्ण न होने से लंबे समय से परेशान नगरवासियों की समस्याओं का अब तेजी से समाधान शुरू हो गया है] विदित हो कि कुछ दिनों पहले नगर निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा सीवरलाइन की समीक्षा के दौरान सख्त निर्देश देकर सीवरेज कंपनी के ठेकेदार को चेतावनी दी थी कि आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए सभी रोड रेस्टोरेशन के कार्य को तेजी से पूर्ण किया जाए] निगमायुक्त के निर्देशानुसार विगत दिनों सीवरेज हेल्पलाइन कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है] जिससे शहरवासियों की समस्याओं का समाधान एवं रेस्टोरेशन कार्य वर्षा ऋतु के पूर्व ही पूर्ण किया जा सके। श्री शुक्ल ने कहा कि शहर में रहने वाले नागरिकों को सीवर कार्य से हो रही समस्या से राहत दिलाने के लिए सड़क रेस्टोरेशन का कार्य तेजी से प्रगति में है] हमारा पूरा प्रयास है कि आगामी वर्षा ऋतु के पूर्व सड़क रेस्टोरेशन का कार्य पूर्ण कर लिया जाए] जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें