छतरपुर शहर में यातायात व्यवस्था बदहाल, चेकिंग के नाम पर पुलिस लगी वसूली में

ऑटो बस कार की चालान के नाम पर अवैध वसूली जोरो पर, सीधे-साधे मजबूर ग्रामीण लोगों को पुलिस बना रही निशान, 

(छतरपुर) छतरपुर शहर में यातायात की बदहाल स्थिति सुधरने का नाम ही नहीं ले रही अनेक यातायात प्रभारी आए और चले गए लेकिन स्थिति यातायात की उसी बदहाल स्थिति में है l
यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत भले ही यह दावा करें कि उनकी पुलिस मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है लेकिन यह मात्र शगुफा ही माना जाएगा। असल हकीकत यह है कि जिले में चल रही बसों एवं ऑटो से पुलिस खुलेआम वसूली करती देखी जा रही है इतना ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मोटरसाइकिल चालक व कार चालकों से सिंगल पुलिसकर्मी चालान के नाम पर रुपए वसूल ले जाता है। सीधे-साधे लोगों को पुलिस इस तरह प्रताड़ित करती है कि वह डर के मरे जो कुछ भी जेब में डाले रहते हैं वह पुलिस को दे देते।

सर्किट हाउस तिराहा, आकाशवाणी चौराहा बिजावर नाका डाकखाना बस स्टैंड पत्रकार चौक आदि स्थानों पर बेहद जाम की स्थिति बनी रहती है बाजार की स्थिति इससे भी अधिक बनी हुई है परंतु यातायात व्यवस्था को सुधारने की बजाय पुलिस लोगों से वसूली कर रही है। चेकिंग के नाम पर यातायात थाने के सामने खुलेआम चालान का बहाना बनाकर पुलिसकर्मी अपनी जेब में पैसे भर लेते हैं। अफसर के सामने यह सारा पुलिस का काला खेल चलता है लेकिन पुलिस के अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।

शहर वासियों ने पुलिस के वरिष्ठ अफसर से कई बार शिकायत भी की एवं मांग की की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस को ठोस प्रयास करना होंगे। यातायात पुलिस में लंबे अरसे से जमे आरक्षकों को बदलना होगा।

✍️ (पंकज पाराशर)
RPKP INDIA NEWS
          छतरपुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें