अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल का सदस्यता अभियान प्रारंभ, 50 हजार सदस्य बनाने का रखा गया लक्ष्य
(जबलपुर) अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश दादा पाटिल से चर्चा कर राष्ट्रीय महामंत्री पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल महाकौशल प्रांत का सदस्यता अभियान 30 मई 24 से 30 जून 24 तक चलाया जाएगा जिसका सदस्यता शुल्क 20 रुपए है। सदस्यता अभियान के प्रथम चरण में महाकौशल प्रांत में 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस संगठन की विशेषता यह है कि इस संगठन के कार्यकर्ता राष्ट्रीयता, धार्मिकता के साथ साथ सामाजिक समस्याओं जैसे सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ, शिक्षा जैसे अन्य गंभीर मुद्दों को भी लेकर आंदोलन प्रदर्शन किया जाने संकल्पित हैं।
महाकौशल प्रांत के 22 जिलों में पदाधिकारियों को चिकित्सा प्रकोष्ठ, संत परिषद, गौरक्षा गौ सेवा, विधार्थी वर्ग, महिला प्रकोष्ठ, व्यापारी प्रकोष्ठ, किसान प्रकोष्ठ, क्रीड़ा क्षेत्र, मजदूर संगठन, अधिवक्ता क्षेत्र के लोगों को भी संगठन से जोड़ने संपर्क करने उनके प्रमुख नियुक्त करने निर्देशित किया गया है।
आगामी दिनों में सदस्यता अभियान जिला प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। राष्ट्रीय महामंत्री पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी के अलावा महाकौशल प्रांत के नंद किशोर झारिया, आशीष विश्वकर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, दीपक दुबे, हिमांशु त्रिपाठी, सोनू सतनामी इत्यादि ने सभी हिन्दुओं से संगठन से जुड़ने अपील की है।
