युवा वाहिनी भारत के नेतृत्व में होने जा रहा है देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय युवा संसद का कार्यक्रम
(नई दिल्ली) राजनीति की राजधानी नई दिल्ली में भारत मंडपम पर 23, 24 और 25 अगस्त को युवा वाहिनी भारत के नेतृत्व में देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय युवा संसद का कार्यक्रम होने जा रहा है। राष्ट्रीय युवा संसद लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने, स्वस्थ आदतों को अपनाने, दूसरों के विचारों को सहन करने और छात्र समुदाय को संसद के कामकाज के बारे में जानने में सक्षम बनाने की दृष्टि से, युवाओं को संसदीय और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की समझने के लिये एक अभिनव कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का विषय है “नए भारत की आवाज़ बनें और समाधान खोजें एवं नीति में योगदान करें”
राष्ट्रीय युवा संसद(NYP) वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री द्वारा अपने ‘मन की बात संबोधन’ में दिये गए विचार पर आधारित है जिसका उद्देश्य 18-25 आयु वर्ग के युवाओं की आवाज़ सुनना, जिन्हें वोट देने की अनुमति है लेकिन चुनाव नहीं लड़ सकते।
युवाओं को सार्वजनिक मुद्दों से जुड़ने के लिये प्रोत्साहित करना, आम आदमी के दृष्टिकोण को समझना, राय बनाना और उन्हें स्पष्ट रूप से व्यक्त करना। देश के सभी युवा जिनकी उम्र 18 साल से ऊपर है वह सभी इस कार्यक्रम में भाग लेने के पात्र हैं।

इस बार राष्ट्रीय युवा संसद का सबसे बड़ा कार्यक्रम युवा वाहिनी भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्यराज के मार्गदर्शन में राजनीति की राजधानी नई दिल्ली में भारत मंडपम पर होने जा रहा है। युवा वहिनी भारत के मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अभिनेष पटेल हैं जो कि विष्णु वराह नगरी मझौली, जिला जबलपुर के निवासी है। युवा वाहिनी भारत युवाओं को संगठित रखने का माध्यम है।जिसका ध्येय वाक्य है- “संगठित युवा, समृद्ध भारत ” इसलिए देश के प्रत्येक युवा से जो इस बात के सपने को संकल्प के साथ-साथ कर सिद्धि के मार्ग पर चलना चाहते हैं कि हमें नए भारत का निर्माण करना है जहां पर नीति भी युवा हो और नीतियां भी युवाओं द्वारा निर्धारित की जाए क्योंकि हमारे भारत देश का युवा “आज का नेता और कल का निर्माता” भी है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, रजिस्ट्रेशन के लिए 8434572485, 9171050493, इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
भोपाल

