मैहर विधुत विभाग मे एक सुधार वाहन होने से जनता है त्रस्त, होना चाहिए एक और विधुत सुधार वाहन

(मैहर) जैसा कि ज्ञात हो मैहर जिला बन चुका है मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी जी मैहर जिले की विकास की नई इबारत लिख रहे है। माँ शारदे की धार्मिक नगरी एक गहन नगरी है। रवींद्र सिंह (मंजू सर) मैहर की कलम कहती है कि आज के दैनिक परिवेश में हर व्यक्ति को बिजली की आवस्यकता पड़ती है, बिना बिजली के जीवन दुर्भर सा हो गया है। मध्य प्रदेश विधुत मण्डल विधुत विभाग लोगो के सुविधा के लिए तत्पर है। किंतु जब आंधी तूफान, अत्यधिक लोड, आदि कारणों से विधुत विभाग के पोल खंभे मे लगे हुए तार कनेक्सन, जले हुए ट्रांसफार्मर के द्वारा जनता जनार्दन की बिजली मे अवरोधक आ जाती है उसके लिए कर्मचारी तो उपलब्ध है किंतु जो सुधार सीढ़ी नुमा वाहन है उसकी संख्या नगर मे एक होने से काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता है आखिर एक वाहन कहा कहा जायेगा।

मैहर नगर मे चौबीस वार्ड है और हर घर मे विधुत का कनेक्सन लगा हुआ है ऐसे मे बिजली गोल हो जाती तब एक वाहन होने से सम्बन्धित अधिकारी लाइन मैन कार्य को समय से नही कर पाते है ऐसे मे जनता विधुत विभाग को अभ्दर रूपी भाषा से वार्तालाप करने लगती है जो कि सर्वथा गलत है।

रवींद्र सिंह (मंजू सर )मैहर की कलम जनता जनार्दन की ओर से मैहर जिले के प्रथम विधायक श्री कांत चतुर्वेदी जी से करबद्ध आग्रह करती है कि मैहर विधुत विभाग को एक विधुत सुधार वाहन की सौगात प्रदान कर दे तो निश्चित ही मैहर की धरा के लिए एक ऐतिहासिक कदम होगा। ज्ञात हो मैहर विधायक जी की तरफ से निरंतर लगातार गत 8 वर्षो से शव वाहन निःशुल्क सम्पूर्ण मैहर मे चलायमान है जो कि गौरांवित करने वाला है।उसी के अनुरूप यदि मैहर को एक और विधुत सुधार सीढ़ी वाहन मध्य प्रदेश विधुत मंत्रालय द्वारा मैहर विधायक के कर कमलो द्वारा यदि यह वाहन उपलब्ध होता है तो निश्चित बिजली सुधार करने मे काफी सहायता प्राप्त होगी। निश्चित ही मैहर विधायक जी इस संदर्भ मे एक हितार्थ सार्थक बात को मंत्रालय मे कहकर यह वाहन उपलब्ध करने मे अपनी उल्लेखनीय भूमिका का निर्वहन करेंगे। मेरी कलम विधुत विभाग मे लगे हुए समस्त निष्ठवान कर्मचारियों को नमन करती है जो बिजली मे सुधारात्मक रूपी खतरे का कार्य मे तत्पर है। मेरी कलम जनता जनार्दन की तरफ से एक हितार्थ रूपी मांग को लेखन के माध्यम से ध्यान आकर्षण कराने का प्रयास किया है।

✍️ रवीन्द्र सिंह (मंजू सर)
RPKP INDIA NEWS
               मैहर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें