जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ में मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ब्रतेश जैन ने तंबाकू और अन्य नशा न करने की दिलाई शपथ

(विजयराघवगढ़/कैमोर) संचालनालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के पत्र के संबंध में सामाजिक न्याय विभाग कटनी के द्वारा जारी निर्देशानुसार 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जनपद की ग्राम पंचायतों में तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया।

तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर शासकीय कर्मचारियों एवं आमजन को तंबाकू के उपयोग की वजह से शरीर पर होने वाले नुकसान व दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताते हुए तंबाकू और अन्य नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की थीम पर पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई और लोगों को तत्संबंध में जागरूक करने की अभिनव पहल की गई। इसके अतिरिक्त उपस्थित सभी लोगों को तंबाकू सेवन नहीं करने का प्रण लेकर शपथ पत्र में हस्ताक्षर कराए गए।

जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ब्रतेश जैन के निर्देशन में एवं समग्र विस्तार अधिकारी हर्षित असाटी के समन्वय से जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ एवं ग्राम पंचायतों में तंबाकू और अन्य नशा न करने की शपथ दिलाई गई।

समग्र विस्तार अधिकारी विजयराघवगढ़ हर्षित असाटी ने बयाय कि विभाग द्वारा 31 मई के अतिरिक्त 26 जून “अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस” और नशे के प्रति आम जन को जागरूक किए जाने हेतु 15 जून से 30 जून तक 16 दिवसीय विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल एवम उच्च शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग एवं अन्य विभागों के समन्वय से गतिविधियां आयोजित की जावेंगी ।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
  RPKP INDIA NEWS
                कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें