निर्दलीय विधायक डोडियार ने लाड़ली बहना योजना की राशि 5000 रुपए तक बढ़ाने की माँग की

(रतलाम) सैलाना सीट से मध्यप्रदेश के इकलोते निर्दलीय विधायक कमलेश्वर डोडियार ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने की माँग की है। डोडियार ने कहा कि एक ओर जहाँ महंगाई दिन ब दिन बढ़ती जा रही वहीं दूसरी ओर बेरोज़गारी दर भी बढ़ती जा रही है।

पत्र में उल्लेख किया कि महिलाओं के निजी जीवन में मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए 1000 – 1200 रुपए बहुत कम होते है इसलिए लाड़ली बहना की राशि बढ़ाकर 5000 रुपए करने की माँग की। डोडियार ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को लिखे पत्र में तर्क दिया कि राशि बढ़ाने से महिलाएँ आत्मनिर्भर हो सकेगी वही उन पर आश्रित बच्चों का ठीक से पालन पोषण कर सकेगी।

✍️ सौरभ दवे
RPKP INDIA NEWS
         रतलाम

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें