आग ने बरसाया कहर लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक

(टीकमगढ़) ग्राम पंचायत पचेर खास में सुबह लगभग 9:00 बजे स्थानीय निवासी शंकर सोनी के मकान में विद्युत फाल्ट होने की वजह से मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया। जैसे ही ग्रामीणों को पता चला तो समस्त ग्रामवासी एकत्रित हुए लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। समस्त सोनी परिवार घर के अंदर था घर में किराने की दुकान एवं गल्ला रखा हुआ था ज्वेलरी की दुकान भी रखी हुई थी।

स्थानीय निवासी जितेंद्र यादव ने बताया कि आग की लपटे बहुत तेज हो गई थी है, गल्ला एवं किराने की दुकान और सोने चांदी एवं नगदी सहित लगभग 40 से 50 लाख का नुकसान हो गया है। समस्त ग्रामीण आग को बुझाते रहे लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। बड़े ही मशक्कत के बाद घर के अंदर से सोनी परिवार को बाहर निकाला जा सका।

खरगापुर नगर से जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक सभी सामान जलकर खाक हो गया। घटनास्थल पर समस्त ग्रामीण के साथ देरी चौकी पुलिस बल मौजूद रहा।

✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
          टीकमगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें