आग की भीषण लपटों ने बरसाया कहर,लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक

ग्राम पंचायत पचेर खास में आगजनी की घटना से मची अफरा तफरी

(टीकमगढ़) ग्राम पंचायत पचेर खास में सुबह लगभग 9 बजे स्थानीय निवासी शंकर सोनी के मकान में विद्युत फाल्ट होने की वजह से मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया। जैसे ही ग्रामीणों को पता चला तो समस्त ग्रामवासी एकत्रित हुए लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। घटना के वक्त समस्त सोनी परिवार घर के अंदर था जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन अंदर रखी सामग्री स्वाहा हो गई। गौरतलब है कि घर में किराने की दुकान एवं ज्वेलरी की दुकान भी है और गल्ला रखा हुआ था। स्थानीय निवासी जितेंद्र यादव ने बताया कि आग की लपटे बहुत तेज हो गई थीं जिससे गल्ला एवं किराने की दुकान और सोने चांदी एवं नगदी सहित लगभग 40 से 50 लाख का सामान नष्ट हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और आग बुझाने की कवायद करते रहे लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। सूचना देने पर खरगापुर नगर से जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक सभी सामान जलकर खाक हो गया। घटनास्थल पर समस्त ग्रामीण के साथ देरी चैकी पुलिस बल मौजूद रहा।

✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
         टीकमगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें