रात भर खेत में सोती रही नाबालिग लड़की, परेशान होते रहे परिजन, पुलिस भी करती रही पतासाजी
विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना, सुबह पुलिस ने बालिका को दस्तयाब करके किया माता पिता के सुपुर्द
(विजयराघवगढ) एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की अचानक लापता हो गई जिससे उसके परिजन खासे परेशान होते रहे और जब बालिका नहीं मिली तो सूचना थान में भी दी। पुलिस भी बालिका की खोज खबर लेने में लगी रही और आखिरकार प्रयासों के बाद जब नाबालिग लड़की गांव के समीप ही स्थित खेत में मिली। बालिका ने पुलिस को बताया कि वह खेत की तरफ घूमने के लिए निकल गई थी और वहीं उसकी नीद लग गई थी। पुलिस ने बालिका के कथन कलमबद्ध किए और फिर नाबालिग को उसके माता पिता के सुपुर्द कर दिया।
