जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर निगम कटनी में हुआ विशेष जल सम्मेलन का आयोजन

(कटनी) शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जिलों में जल स्रोतों जैसे नदी तालाबों कुओ बावडियो तथा अन्य जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु जून से 16 जून तक चलने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम कटनी में विशेष जल सम्मेलन का आयोजन किया गया इस सम्मेलन में महापौर प्रीति संजीव सूरी नगर निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल एमआईसी सदस्य पार्षद जनप्रतिनिधि एवं शहर के समाजसेवी मुख्य रूप से शामिल हुए उक्त सम्मेलन में नदी तालाब के पुनर्जीवन हेतु बनाई गई कार्ययोजना पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। जलसंरक्षण हेतु सभी जनप्रतिनिधियो व समाजसेवीयों द्वारा नदियों/तालाबों को दूषित होने से रोकने, उपयोग में आने वाले कुओ, तालाबो को संरक्षित करने, नदी तालाबों के किनारे मिट्टी के क्षरण हेतु उपाय करने, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, नदियों के किनारे अतिक्रमण रोकने, जल संरक्षण हेतु जागरूकता लाने इत्यादि सुझाव देते हुए नदी तालाब पुनर्जीवन हेतु जल गंगा संवर्धन अभियान में अपनी सहभागिता दी। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा शहर के प्रत्येक नागरिकों से जल संरक्षण-संवर्धन” के विशेष अभियान “जल गंगा संवर्धन अभियान” में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आव्हान किया है।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें