कटनी हवाला कांड के मुख्य आरोपी सतीश सरावगी के बेटे ने दिखाई गुंडागर्दी

खुली गाड़ी में खड़े होकर गाली-गुप्तार करने और धमकाने का वीडियो हुआ वायरल

(कटनी) हवाला कांड के मुख्य आरोपी सतीश सरावगी के लड़के पीयूष सरावगी द्वारा आयरन चोरी में लिप्त होने की चर्चा जहां जोरों पर है तो वहीं अब गंुडागर्दी का नमूना भी देखने को मिल रहा है। खुली गाडी में गाली गलोच करते और धमकाते हुए हुए का वीडियो सोशल मिडिया में जमकर वायरल हुआ। वीडियो देखकर अब लोग यह कहने से नहीं चूक रहे कि बेटा भी पिता के नक्से कदम पर चल पड़ा है और दहशतगर्दी मचा रहा है। गौरतलब है कि सतीश अभी जमानत पर बाहर है। सतीश सरावगी हवाला का बड़ा कारोबारी है। कुछ साल पहले फर्जी खाते खुलवाकर लगभग 500 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्सन किया था। मामले की जांच कर ईडी ने सतीश सरावगी को गिरफ्तार किया था। अभी वह जमानत पर बाहर है। ऐसा बताया कि जा रहा है कि सतीश का बेटा पीयूष कटनी में अवैध खनन कर वाहनों को ले जाने के लिए लोगो को धमका रहा है जिसका वीडियो वायरल हो गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें