पांचवी बार विजयी सतना सांसद गणेश सिंह को मिलनी चाहिए मंत्रिमण्डल मे जगह ….. श्रीकांत चतुर्वेदी
(मैहर) भारत के इतिहास मे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे तीसरी बार एन डी ए की सरकार बन रही है। एन डी ए सरकार को पूर्ण बहुमत प्राप्त है। मध्य प्रदेश राज्य ने क्लीन स्वीप करते हुए 29 मे से 29 सीट प्राप्त की है। उन्ही मे से सतना लोकसभा से पांचवी बार लगातार गणेश सिंह भाजपा के सेंबल से चुनाव जीतते आ रहे है। ऐसे मे मैहर जिले के कर्मठ भाजपा विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने जनता जनार्दन की तरफ से शीर्ष केंद्रीय नेतृत्व से यह मांग रखी है कि पांचवी बार चित्रकूट धाम एवम माँ शारदा धाम की नगरी से विजयी सांसद गणेश सिंह को विंध्य की धरा से मंत्रीमण्डल मे यदि मोदी सरकार मे स्थान प्राप्त होता है तो यह सम्पूर्ण मध्य प्रदेश के साथ विंध्य की धरा सतना जिला एवम मैहर जिला को गौरांवित करने वाला पल होगा।
रवींद्र सिंह (मंजू सर) मैहर की कलम कहती है कि यदि मैहर विधायक जी की इस मांग को यदि स्वीकार कर ली जाती है तो विंध्य की धरा विकास की नई इबारत लिखेगा क्योंकि सांसद गणेश सिंह की सम्पूर्ण विंध्य मे सभी वर्ग मे अच्छी पकड़ है। सतना लोकसभा मे दो प्रसिद्ध धाम एक राम की तपोस्थली चित्रकूट कामतानाथ धाम, दूसरा मैहर जिले में साहित्य बुद्धि की देवी शारदा माता धाम। जहाँ पर दुनिया के हर कोने से लोग आते है अर्थात सतना लोकसभा से चुने गए सांसद गणेश सिंह मे मंत्री बनने के सभी गुण मौजूद है। यदि उन्हे मंत्री मण्डल मे स्थान प्राप्त होता है तो सम्पूर्ण राष्ट्र मे लाभार्थ सकारात्मक संदेश लोगो के बीच मे जायेगा। विंध्य की धरा मे भारतीय जनता पार्टी का कुनबा बहुत मजबूत होगा। ज्ञात हो गणेश सिंह पिछड़े वर्ग से भी आते है। निश्चित ही उनके मंत्रीमण्डल में शामिल होने से आने वाले समय मे भाजपा संगठित होकर सम्पूर्ण विंध्य की धरा में जनता जनार्दन के विश्वाश को कायम रखते हुए विकास का नया अध्याय लिखेंगे।
रवींद्र सिंह मंजू सर मैहर की कलम कहती है कि जो मैहर के कर्मठ भाजपा के विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी जी ने सतना सांसद को मंत्री मण्डल मे स्थान प्राप्त होने की जो मांग की है वह एक सारगर्भित मांग है। निश्चित ही उनकी मांग को शीर्ष नेतृत्व गहन विचार करेगा और गणेश सिंह को मंत्री मण्डल प्रदान कर हम सभी जनता जनार्दन को कृतार्थ करेंगे। रामायण मे लिखा भी है कि जो इच्छा करिहो मन माही। प्रभु प्रताप कछु दुर्लभ नाही।। इसलिए हम सभी विंध्य वासियों की यह हृदय से इच्छा है कि उन्हे मंत्री बनाया जाय। बाकी प्रभु रूपी सोच रखने वाले मोदी सरकार को जाता है कि वह हम सभी सतना, मैहर जिले के वासियों को मंत्री की सौगात प्रदान कर एक नये विकास की आधार शिला रखे।
